नगर परिषद सुल्तानगंज और नगर पंचायत अकबरनगर के चुनाव को लेकर गुरुवार को मुरारका कॉलेज सु्ल्तानगंज में ईवीएम कमिशनिंग का कार्य प्रारंभ होने के बाद कुछ तकनीकी खराबी के कारण रुक गया। अंत में इस कार्य में लगे कर्मी कुछ देर बाद वापस चले गए। एसडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि यहां नगर परिषद सुल्तानगंज के लिए 20 टेबल एवं अकबरनगर नगर पंचायत हेतु 5 टेबल लगाए गए हैं। एक के टेबल पर 3 कर्मी की तैनाती की गई है। टेबल वाइज एआरओ प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिले से 10 मास्टर ट्रेनर आए हुए हैं। बेशिक ट्रेनिंग कर्मी को दिए जाने के बाद कार्य प्रारंभ कराया गया। लेकिन बैलेट पेपर की चौड़ाई अधिक रहने के कारण वायलेट लगाने में त्रुटी नजर आई। उस कारण आज ईवीएम कमिशनिंग नहीं हो सका अब यह शनिवार को होगा।