भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान पति ने DSP को धक्का दे दिया, फिर उनका सिर दीवार पर दे मारा। हालांकि DSP को ज्यादा चोट नहीं आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वां बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। कुणाल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। अब कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।

गुना से ट्रांसफर होने पर सुर्खियों में आईं थीं
फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा था, ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

IG पर की पोस्ट को लेकर TI पर आरोप

गुना से ट्रांसफर होने के बाद नेहा ने कहा था कि गुना TI अवनीत शर्मा मेरे पीछे पड़े हुए हैं। उनके गलत फीडबैक के आधार पर मुझे हटाया गया। नेहा ने कहा था कि TI मेरी झूठी शिकायतें करते रहते हैं। जिन लोगों ने मुझे हटवाने के लिए साजिश रची, शिकायतें कराईं और मैसेज किए, उन्हीं लोगों ने मेरे नाम से बनी फेसबुक ID से यह पोस्ट की और बाद में हटा दी। तब TI ने सफाई दी थी कि अपने से वरिष्ठ(नेहा) की वह कैसे शिकायत कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *