बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी नक्सली लाजिम अंसारी को मार गिराया है। सरकार ने लाजिम अंसारी पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने दो लाख रुपये के इनामी नक्सली राजेश उरांव को भी मार गिराया था।
दरअसल, झारखंड में पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के दौरान कई नक्सली अबतक सरेंडर कर चुके हैं जबकि कई को पुलिस ने मार गिराया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लाख रुपए का इनामी नक्सली इलाके में घूम रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस के आने की भनक लगते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली लाजिम अंसारी को मार गिराया। गुरुवार को भी गुमला पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260