धनबाद में डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। वे विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में एक मामले को लेकर पहुंचे। यह मामला बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में 27 नवंबर 2023 को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जो वेदांता स्टील प्लांट के मजदूर आंदोलन से संबंधित है।

 

कोर्ट में पेशी के बाद जयराम महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका इस आंदोलन से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन वे मौके पर मौजूद भी नहीं थे। उनके अनुसार, आंदोलन स्थल पर लगे एक बैनर में उनकी तस्वीर होने के कारण उन्हें इस मामले में नामजद किया गया, जो पूरी तरह गलत है।

 

उन्होंने राज्य की राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि वह हर समुदाय के हित में काम करे और संतुलन बनाए रखे।

 

आगामी चुनाव को लेकर जयराम महतो ने बताया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 5 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं असम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ेगी और भविष्य में संसाधन बढ़ने पर इस पर विचार किया जाएगा।

 

फिलहाल इस मामले में आगे की सुनवाई का इंतजार है और जयराम महतो ने खुद को निर्दोष बताते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *