शादी केवल दो लोगों का नहीं बल्कि पूरे परिवार का बंधन होता है। इस बंधन के लिए पूरा परिवार और रिश्तेदार महीनों इंतजार करते हैं। और जब यह इंतजार खत्म होता है और शादी का दिन आता है तब दोनों पक्ष यही कोशिश करते हैं कि किसी भी चीज में कमी ना रह जाए। दोनों पक्ष एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व ऐसे होते हैं जो रंग में भंग डाल देते हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के शहडोल में। यहां छत्तीसगढ़ से एक युवक की बारात आती है। बारात के साथ में बाराती भी आते हैं। सब कुछ अच्छा चल रहा होता है। बारात का स्वागत-सत्कार भी अच्छे तरह से किया जाता है। लेकिन इसी बीच पता नहीं बात कहां बिगड़ी और लड़की के गांव वाले बारात में आये बारातियों पर भड़क जाते हैं और शराब के नशे में बारातियों की जमकर पिटाई कर देते हैं।
इस दौरान शराब के नशे में धुत्त ग्रामीणो ने बारातियों की इतनी पिटाई की है कि कई बाराती घायल हो गए। गांव वालों ने उनकी गाड़ी तक तोड़ दी। अब इस पूरे मामले के बाद दूल्हा और दुल्हन सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना शहड़ोल जिले के अमलाई थानां क्षेत्र के बकहो के खाले टोला गांक में हुई है, वहीं बारात छत्तीसगढ के पेरू पारा पेंड्रा से में आई थी।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
