जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
डॉ सिंह अपने समर्थकों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे।
इस संबंध में डॉ सिंह ने कहा कि उनके समर्थकों के द्वारा पटना में बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगाए गए हैं
और उनके द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह का भी भव्य स्वागत किया जायेगा।