आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा उनके नियमित संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अग्निरोधक यंत्रों की स्थिति एवं उपयोगिता की भी समीक्षा की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री एलेन अरविंद डीन भी उपस्थित रहे।
