नववर्ष 2026 करियर और व्यापार के लिहाज से कई राशियों के लिए निर्णायक साबित होने वाला है। नक्षत्रों की चाल यह संकेत देती है कि यह वर्ष जहां नए अवसरों का द्वार खोलेगा, वहीं लापरवाही और अहंकार प्रगति में बाधा भी बन सकते हैं। संयम, गोपनीयता और निरंतर परिश्रम—यही इस वर्ष सफलता की कुंजी रहेंगे।
मेष राशि के जातकों में व्यापार विस्तार की प्रबल इच्छा जागेगी। उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें, क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए विवाद सुलझेंगे और मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े जातकों को विदेश यात्रा व पदोन्नति के योग हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए साझेदारी और व्यापार विस्तार से लाभ के संकेत हैं। बड़े फैसलों में धैर्य जरूरी होगा। वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट रहेंगे और नए कौशल सीखने से आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।
मिथुन राशि के लिए 2026 करियर में कीर्तिमान रचने वाला हो सकता है। प्रतिस्पर्धा कड़ी रहेगी, लेकिन रचनात्मकता और मौलिक कौशल आपको आगे बढ़ाएंगे। छोटे उद्योगों के लिए यह वर्ष स्वर्णिम रहेगा।
कर्क राशि के जातकों को विशिष्ट पदोन्नति और विदेश यात्रा के योग हैं। व्यापार में विदेशी संपर्क लाभ देंगे, पर साझेदारों से मतभेद की आशंका है। वर्ष की अंतिम तिमाही बड़े अनुबंध के लिए शुभ है।
सिंह राशि के लिए वर्ष का आरंभ उत्साहजनक रहेगा। मार्च में पदोन्नति या प्रशासनिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी से सावधान रहें, क्योंकि शुरुआती महीनों में कलह संभव है।
कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष उपलब्धियों से भरा रहेगा। आयात-निर्यात, नया व्यापार और लंबित कानूनी मामलों के समाधान के योग बन रहे हैं।
तुला राशि को 2026 में पदोन्नति और आय वृद्धि का लाभ मिलेगा। सितंबर विशेष रूप से आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। कूटनीति से आप कार्यस्थल की चुनौतियों पर विजय पाएंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों को नए उत्तरदायित्व और महत्वपूर्ण पद मिल सकते हैं। तकनीकी और शोध क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी।
धनु राशि वालों को स्थायी सफलता मिलेगी, बशर्ते कानूनी दस्तावेजों में सावधानी बरतें। मकर राशि के लिए यह वर्ष अभूतपूर्व सफलता का संकेत देता है, हालांकि साझेदारी से बचना हितकर होगा।
कुंभ राशि के नए विचारों को सराहना मिलेगी, लेकिन निवेश में सतर्कता जरूरी है। वहीं मीन राशि के लिए रियल एस्टेट और दीर्घकालिक योजनाएं अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी।
कुल मिलाकर, 2026 वही जीतेगा जो अवसरों को पहचानकर सही समय पर सही निर्णय लेगा।
