भागलपुर में हाई कोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। इस मुद्दे को उस वक्त नई ताकत मिली, जब राज्यसभा सांसद सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने इस मांग का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भागलपुर जैसे बड़े और महत्वपूर्ण शहर में हाई कोर्ट की एक बेंच की स्थापना बेहद जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में न्याय के लिए लोगों को पटना तक जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियां होती हैं। अगर भागलपुर में ही हाई कोर्ट की बेंच स्थापित हो जाती है, तो न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक सुलभ और प्रभावी हो सकेगी।

 

मनन कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि इस विषय पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट और संसद स्तर पर लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और हर उचित मंच पर इसे मजबूती से उठाएंगे।

 

भागलपुर पहुंचने पर सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़े, फूल-मालाओं और पारंपरिक आरती के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

 

भागलपुर और आसपास के जिलों के लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से उन्हें न्याय के लिए दूर-दराज की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही न्याय सुलभ हो सकेगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस मांग पर आगे क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *