भागलपुर। मंगलवार को एमएलसी एनके यादव द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल, डॉ. एन के यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो, पूर्व महापौर बीणा यादव, लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।