Politics
Natinol
सनकी आशिक का खौफनाक कदम, प्रेमिका को सरेआम मारी गोली

नेपाल के प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, सीतामढ़ी के भनस्पटी गांव में जश्न का माहौल

यशवंत हाई स्कूल की निशु कुमारी बनीं बिहार आर्ट्स टॉपर, 479 अंक लाकर रचा इतिहास

भागलपुर
Sports
कमलाकुंड के बाबू टोला में भीषण आग, पांच घर जलकर राख
गोपालपुर प्रखंड के कमलाकुंड स्थित बाबू टोला में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में डबलू यादव, संतु यादव, खुशीलाल यादव, टुनटुन यादव और नंदनी कुमारी के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा सारा सामान देखते ही देखते जलकर खत्म हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार, आग सबसे पहले डबलू यादव के घर में लगी और तेज हवा के कारण देखते ही देखते आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।
घटना की सूचना तुरंत गोपालपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पांच परिवारों के घर पूरी तरह जल चुके थे।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग इतनी तेजी से फैली कि वे घर से एक भी सामान नहीं निकाल सके और केवल पहने हुए कपड़ों में ही बाहर निकल पाए।
घटना की सूचना पर प्रखंड उपप्रमुख बाबूमणि यादव और मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। अंचल प्रशासन द्वारा तत्काल राहत के रूप में पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षति का आकलन करने के बाद पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ये सभी परिवार गंगा के कटाव से विस्थापित होकर यहां बसे थे, और अब इस आगजनी की घटना ने उन्हें एक बार फिर बेघर कर दिया है।
Fitness