बिहार के नवादा से खबर है, जहां सामाजिक न्याय विकास मंच के तत्वावधान में ‘भारत के संविधान रथ यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान कई नेताओं ने हिस्सा लिया और संविधान की रक्षा के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की।

नवादा जिले में ‘भारत के संविधान रथ यात्रा’ की शुरुआत समाहरणालय के पास से हरी झंडी दिखाकर की गई। इस मौके पर कोडरमा के नेता और राजद नेता सुभाष यादव, स्थानीय विधायक पति अशोक महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह यात्रा नवादा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी और 29 तारीख को इसका समापन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना और सामाजिक न्याय के प्रति एकजुट करना बताया गया। यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान के महत्व और अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

इस मौके पर राजद नेता सुभाष यादव ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानूनों के जरिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर संविधान की रक्षा करें, क्योंकि यही देश की असली ताकत है।

 

वहीं अशोक महतो ने भी चिंता जताते हुए कहा कि देश में कुछ ऐसे कानूनों की चर्चा हो रही है, जिससे भविष्य में चुनाव कराना भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

संविधान रथ यात्रा को जन-जागरण का माध्यम बताया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने ‘संविधान बचाओ’ के नारे लगाए। अब देखना होगा कि यह यात्रा लोगों के बीच कितना प्रभाव डालती है और जागरूकता बढ़ाने में कितनी सफल होती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *