भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की आज 59 वी पुण्यतिथि है इस अवसर पर आज भागलपुर विधायक सह बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही कार्यक्रम के दौरान भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के साथ-साथ भागलपुर जिला के कांग्रेसियों ने भी पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू दूरदृष्टि वाले प्रधानमंत्री थे जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी उस समय देश के सामने कई तरह की चुनौतियां थी जिसका सामना करते हुए उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।

27 मई 1964 को नेहरू जी सदा के लिए दुनिया को छोड़ कर चले गए थे उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को भी पंडित नेहरू के नक्शे कदम पर चलकर देश को एकजुट करने की जरूरत है तभी देश विकसित और विकासशील बनेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत शर्मा के अलावे अभय आनंद, बिपिन बिहारी, सोहिन अंसारी, ई.रवि,कोमल श्रृष्टि के अलावे कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *