खरमास के बाद बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज है। बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसको लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। लेकिन कांग्रेस को दो सीट मिलनी चाहिए।

मंत्रालय तो सरकार का अंग है

विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि मंत्रालय तो सरकार का अंग है। जरूरत पड़ने पर विस्तार होता है। लेकिन मंत्रालय के विस्तार को लेकर हमें कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस को दो सीट मिलनी चाहिए

शर्मा ने बताया कि कांग्रेस को दो सीट मिलनी चाहिए। किसको मिलेगा ये तय राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी करेंगे। कांग्रेस की जो हिस्सेदारी है वो मिलेगी। वहीं उन्होंने खुद को मंत्री पद के बारे में बताया कि जिनको वो तय करेंगे। वो मंत्री पद के हकदार होंगे।

शिक्षा मंत्री के बयान को भी वापस लेने को कहा

वहीं उन्होंने शिक्षा मंत्री के द्वारा रामचरित्रमानस पर दिए गए बयान को वापस लेने को कहा। उन्होंने बताया कि भगवान राम को सभी पूजते हैं। इसमें उनका वर्णन किया गया है। ऐसा बयान देना निंदनीय है।

भगवान राम केवट, शवरी सभी को साथ लेकर चले थे। ऐसे में हिन्दू के धार्मिक ग्रन्थ पर इस तरह की बयान सही नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि अगर एक व्यक्ति इस तरह का बयान देता है तो इससे महागठबंधन में टूट नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *