भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा समापन पर सोमवार को कांग्रेस कमेटी ने सैदपुर में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने कहा कि श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर ध्वजारोहण के परिप्रेक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के साथ एकजुटता में देश के सभी जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक पदयात्रा है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लोगो को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रीयता और देशभक्ति होने संदेश दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। यात्रा जारी है और ज हिन्द सब पर भारी है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उनके विचारी, आदर्शों और भावनाओं को देश के लोगो को संदेश पहुंचाने का काम किया है। आज देश में नफरत और धर्म की राजनीति करके सत्ता हासिल की जा रही है।

ऐसी परिस्थिति में हम कांग्रेसजन को हर घर में महात्मा गांधी के विचारो को संदेश देना होगा।

इस मौके पर उपस्थित शंकर सिंह अशोक
बचनेश्वर सिंह
निरंजन राय
अत्यानंद झा
जनार्दन यादव
विनोदानंद सिंह
प्रवीण सिंह
नित्यानंद सिंह
नंदन सिंह
बाल्मिकी कुंवर उर्फ बाला दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *