भागलपुर में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वी केयर संस्था के तत्वावधान में मकदुम शाह दरगाह लेन, काली स्थान, चंपानगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जे.एल.एन.एम.सी.एच. के वरिष्ठ रेज़िडेंट मेडिसिन चिकित्सक डॉ. वाजिद हुसैन के सहयोग से किया गया।

 

शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, लिपिड प्रोफाइल और एलएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कई लोगों ने पहली बार अपने स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कराई और डॉक्टर से जरूरी सलाह ली।

 

डॉ. वाजिद हुसैन ने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई गंभीर बीमारियां शुरुआती दौर में बिना लक्षण के होती हैं। नियमित जांच से समय रहते बीमारी का पता लगाकर उचित इलाज शुरू किया जा सकता है।

 

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर खासकर उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं, जो आर्थिक कारणों से नियमित जांच नहीं करा पाते। शिविर में उमड़ी भीड़ ने इस बात का संकेत दिया कि समाज में इस तरह की स्वास्थ्य सेवाओं की काफी जरूरत है।

 

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अरिजीत घोष, संस्थापक नितेश चौबे, मनोज उपाध्याय, रूप नारायण उपाध्याय, संयोजक अभिषेक गोस्वामी, रवि बसाक, विनीत राय और जितेंद्र ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

वी केयर संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *