पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लाएगा। वहीं राज्यपाल फागू चौहान ने भी मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
इन दोनों पर्वों का सांस्कृतिक महत्व भी है। लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं। मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं।नये फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी मनाया जाता है।