मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से कई राज्यों में हो रही बारिश की गतिविधि आज से कम होने लगेंगी. हालांकि, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ जगह पर बारिश होगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, अगले कई दिनों तक दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और लू एवं गर्मी से राहत रहेगी.
मालूम हो कि पिछले दो दिनों से राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है. गुजरात के अहमदाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कई जिलों में आज बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आज, 25 मई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आज बादल छाए रहने के आसार हैं. उत्तराखंड में भी पिछले कई दिनों से बारिश होती रही है. आज शहर में बादल छाए रहेंगे. यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
जानिए, प्रमुख शहरों का तापमान
राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे.
यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उधर, बिहार में आज बारिश के आसार हैं. पटना में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज जमकर बारिश होने के आसार हैं. शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
इन राज्यों में आज बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से कई राज्यों में हो रही बारिश की गतिविधि आज से कम होने लगेंगी. skymetweather के अनुसार, यूपी, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ ही जगह पर बारिश होगी. वहीं, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना, गोवा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश के आसार हैं. बिहार और गुजरात के भी कई जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है.
