श्रावणी मेला के दौरान झारखंड के देवघर और रांची जाने वाले लोगों को सौगात मिली है। छह जुलाई से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के भागलपुर डिपो से रांची और देवघर के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत होगी।

दरअसल, झारखंड परिवहन विभाग में बीएसआरटीसी के अंतरराज्यीय परमिट पर मुहर लग गई है।

परमिट पर झारखंड परिवहन विभाग में काउंटर हस्ताक्षर हो गया है। इस कारण अब भागलपुर से रांची और देवघर जाने वाले यात्री सरकारी बसों से यात्रा कर सकेंगे।

बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि काउंटर हस्ताक्षर के साथ बसों का परमिट भी मिल गया है।

22 साल बाद भागलपुर से रांची के लिए बस चलाई जाएगी।

भागलपुर से देवघर के बीच 182 रुपये किराया तय किया गया है, जबकि भागलपुर से रांची के लिए 550 रुपये किराया होगा। ये बसें नॉन एसी 43 सीटर डिलक्स होंगी।

भागलपुर से सुबह 7.45 बजे खुलेगी और रांची शाम 7.50 बजे पहुंचेगी। वहीं रांची से बस सुबह 5.45 बजे खुलेगी और भागलपुर शाम 6.30 बजे पहुंचेगी।भागलपुर से सुबह 5.00 और 7.15 बजे खुलेगी।

वहीं देवघर से पहली बस 11.10 बजे सुबह खुलेगी। इसी तरह दूसरी बस देवघर से 2.50 बजे दोपहर खुलेगी। बसों का पांच से 10 मिनट का ठहराव होगा।

सुल्तानगंज से देवघर के लिए बसों का परिचालन शुरू

श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज से देवघर तक सीधी सरकारी बस सेवा की शुरूआत मंगलवार से हो गई।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के भागलपुर डिपो से मेला परमिट से तीन बसें देवघर के लिए शुरू की गई हैं, जो श्रावणी मेला के दौरान दो माह तक चलेगी।

बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शाडिल्य ने बताया कि यात्रियों के हिसाब से फिलहाल बसों का परिचालन किया जा रहा है। सवारी फुल होने पर बस खुल जाएगी।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *