नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में अपराध को दमन करने के लिए यहां भी बुलडोजर वाले शासन की जरूरत है। यहां अपराध निरंतर बढ़ रहा है।

महागठबंधन नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि स्वार्थ की राजनीति ही उनलोगों का एजेंडा हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कहा है कि महागठबंधन को वास्तविक विपक्षी एकता की दिशा में कोई सफलता नहीं मिली है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने साथ मंत्रियों को लेकर दिल्ली घूम रहे हैं।

इससे बिहार के विभागों का कार्य प्रभावित और ठप है। दिल्ली में तो कोई राजनीतिक दाल नहीं गलेगी, बिहार की हालत खराब होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *