भागलपुर, एक तरफ जहां भागलपुर शहर को स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट बनाने की कवायद जारी है वहीं दूसरी ओर शहर के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण रहने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आए दिन सड़कों पर जाम की समस्याएं बनी रहती हैं साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत कार्य को करने में भी कई परेशानी झेलनी पड़ती है यहां तक भी देखा गया है कि नगर निगम व जिला प्रशासन एक तरफ से अतिक्रमण हटाती है और दूसरी तरफ से दुकानें सजने शुरू हो जाते हैं ,
शहर में लगातार अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर लगातार चल रहा है। इसी दौरान सदर अस्पताल के बाहर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकान पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण की गई जगहों को मुक्त कराया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम के द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर पिछले कई दिनों से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है।वही आज भी डेढ़ दर्जन दुकानों से अधिक को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। वही इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
