बाढ़ थाना क्षेत्र के सिढ़ी घाट के पास शनिवार को दो नाबालिग प्रेमी जोड़े बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वह आपत्तिजनक काम करने लगे। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया दोनों के कृत्य पर नाराजगी जाहिर की। कुछ ही देर में घाट किनारे भीड़ लग गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों नाबालिग हैं। लड़की ने अपनी उम्र का हवाला देकर कहा कि हम ये सब करने नहीं आए थे। लड़का मेरा दोस्त है। हम केवल बात कर रहे थे। इस पर दोनों को उनका वीडियो दिखाकर कुछ लोगों ने लड़के की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची बाढ़ थाने की पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। स्वजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सिढ़ी घाट किनारे लड़का और लड़की कई घंटों से बैठ थे। इस बीच वह आपत्तिजनक काम करने लगे। इसपर स्थानीय लोगों ने लड़के की पिटाई कर दी। पूछताछ में पता चला कि दोनों नाबालिग हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रेमी जोड़े को सुरक्षित थाने ले आई। बताया जाता है कि दोनों बाढ़ थाने के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के स्वजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी और उन्हें घर भेज दिया।

दो दिनों में आधा दर्जन प्रेमी युगल फरार

थाने की पुलिस के लिए इन दिनों प्रेमी युगल का फरार होना बड़ी समस्या बन गई है। हालात यह है कि दो दिनों के भीतर थाना क्षेत्र से करीब आधा दर्जन लड़का व लड़की फरार हो चुके हैं। अभिभावकों के द्वारा बाढ थाने में मामले की शिकायत की भी गई है। थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि पुलिस हाल के दिनों में करीब आधा दर्जन बालिग और नाबालिग फरार लड़कियों को बरामद किया है।

इसके बाद भी दो दिनों के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा प्रेमी युगल फिर से फरार हैं। इसके चलते थाने के कई काम प्रभावित होते हैं। पुलिस पदाधिकारी को जब मामला सौंपा जाता है, तब तक प्रेमी युगल दूसरे राज्य में फरार हो जाते हैं।

जहां से प्रेमी युगल को पकड़कर लाने में अधिकारी को लंबा वक्त लग जाता है। इस दौरान लड़की और लड़का के स्वजन लगातार परेशान रहते हैं और पुलिस को भी परेशान करते हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज के बुद्धिजीवी ने अभिभावक से अपने बच्चों पर नजर रखने की बात कही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *