भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर आ रहे सम्राट चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। नारायणपुर के पास से ही प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। वहां से वो बाबा ब्रजलेश्वर धाम जाकर दर्शन करेंगे। वहां से तेतरी दुर्गा स्थान जाकर दर्शन करेंगे। शाहनवाज ने शनिवार को भागलपुर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
शाहनवाज ने बताया कि हवाई अड्डा के पास से ही रथ और साइकिल के साथ शहर का भ्रमण करते हुए आनंदराम ढांढानियां स्कूल जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के 11 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में समाजिक संगठनों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। जरलाही, हबीबपुर, दाउदबाट में भी स्वागत किया जायेगा। उन्हेंने कहा कि रेलमंत्री से मिला था और उनसे भागलपुर रेलवे स्टेशन को लेकर बात हुई थी। रेलवे के दक्षिणी क्षेत्र में यात्री सुविधा के लिए स्टेशन बनेगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर से कम से कम एक भी राजधानी चले इसके लिए रेलमंत्री को कहा है। उन्होंने इसके लिए आश्वासन दिया है। वहीं जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।
एक किलो चांदी का मुकुट पहनाकर किया जायेगा स्वागत प्रदेश अध्यक्ष का
बिहपुर विधायक सह भागलपुर विधानसभा प्रभारी ई. शैलेंद्र ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नारायणपुर से ही भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्हें एक किलो के चांदी के मुकुट पहनाकर स्वागत किया जायेगा। 15 जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। प्रेस वार्ता में कहलगांव विधायक पवन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी उपस्थित थे।
तैयारी को लेकर हुई बैठक
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नौ मई को भागलपुर आगमन को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक् में उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
नवगछिया आदर्श स्टेशन पर बनेगा तीसरा प्लेटफॉर्म बोलें शाहनवाज हुसैन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शनिवार को नवगछिया स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के इंजीनियरों और अन्य टीम से बैठक कर एक-एक बिंदु पर चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने स्टेशन के निरीक्षण करते हुए डीआरएम सोनपुर से दूरभाष पर वार्ता कर नवगछिया में दक्षिणी साइड में एक और प्लेटफॉर्म की निर्माण की जरूरत बताते हुए इस दिशा में पहल करने के बारे में बात कही गई। उनके साथ मुक्तिनाथ सिंह निषाद, सुबोध कुशवाहा, नभय चौधरी, मुकेश राणा आदि मौजूद थे।
