बिहार के भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभी सीट से बीजेपी विधायक ई ललन कुमार की मां का निधन हो गया। उनकी मां 69 साल की थी। विधायक की मां का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। इस खबर को सुनते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर जा पहुंचे।

पीरपैंती के भाजपा विधायक ई ललन कुमार की माता कुलेश्वरी देवी (69 वर्ष) के गरुवार की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अपने पीछे विधायक सहित छह पुत्रों को छोड़ गई हैं। घर में ही जब उन्हें सीने में भारीपन का एहसास हुआ तो पीरपैंती रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ सुकेश कुमार ने जांच की। इसके बाद उन्हें एनटीपीसी के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्हौने अंतिम सांस ली।

इसकी खबर जैसे ही सोशल मीडिया से लोगों मिली उनके घर पर सांत्वना देने वालो की तांता लग गई।शुक्रवार को कहलगांव गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके अंतिम संस्कार मे जिलापरिषद के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, पूर्व विधायक रामविलास पासवान,पूर्व विधायक अमन कुमार , आरक्षी उपाधीक्षक शिवानंद सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ,पवन मिश्रा, रमेश प्रसाद रमन, राजद अध्यक्ष रंजीत साह, ऋषिकेश सिंह, दीपतेन्द्र वर्णवाल ,मुखिया अरविंद साह,पवन यादव, पिंटू यादव ,घनश्याम दास ,रमेश टुडु, संतोषी मुर्मू, प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू साह , बुलबुल सिंह त्रिपुरारी यादव राकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *