भागलपुर विधि प्रकोष्ठ, भाजपा भागलपुर के तत्वावधान में प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय के निर्देश, क्षेत्रीय प्रभारी कृष्ण मुरारी प्रसाद के संदेश तथा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के परामर्शानुसार संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का आयोजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के समीप जिला संयोजक ओम प्रकाश तिवारी के सिरिस्ता में टीवी एवं लैपटॉप के माध्यम से किया गया। विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया था कि वे समय से 10 मिनट पहले उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्र भरें।

 

जिला संयोजक ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कृषि उत्पादन, धार्मिक धरोहरों के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा बच्चों को नैतिक शिक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित कार्यकर्ताओं में जयप्रकाश यादव व्यास, मुक्ति प्रसाद सिंह, चंदन कुमार कर्ण, कुमार प्रिय रंजन उर्फ राहुल तोमर, नीरज कुमार सिंह, राकेश रोशन, मनोज कुमार सिन्हा, मनोज अस्थाना, रमेश चौधरी, रवि कुमार, वागीशा राय, अभिषेक कुमार, सत्यानंद झा, अक्षय कुमार तिवारी और शंकर झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में हो रहे सकारात्मक कार्यों का उल्लेख प्रेरणादायक है। सभी ने राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *