सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बिहार ने बीते वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। स्थिर मूल्य पर जीडीपी की बढ़ोतरी में बिहार ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2022-23 में उसकी वृद्धि दर 10.64 फीसदी रही जो देश में सर्वाधिक है।

यही नहीं, केवल दो ही राज्य ऐसे हैं जिन्होंने विकास में दो अंकों की छलांग लगाई है। बिहार के अलावा असम ने 10.16 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। पिछले साल बिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

दरअसल, प्राथमिक सेक्टर में बेहतर काम करने के कारण बिहार ने इस सेक्टर में शानदार तरक्की हासिल की है।

प्राथमिक सेक्टर में बिहार ने डेढ़ गुनी प्रगति की है। वर्ष 4.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन वर्ष 2022-23 में बिहार ने इस सेक्टर में 6.68 फीसदी की वृद्धि की है। इसके कारण बिहार ने ओवरऑल 10.64 फीसदी की सर्वाधिक वृद्धि हासिल की।

बिहार की जीडीपी में पिछले साल 10.98 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इस सूची में वह आंध्र प्रदेश और राजस्थान से पीछे था। लेकिन 2022-23 में तेजी से प्रगति की और अन्य राज्यों से आगे निकल गया। कृषि, वानिकी, मत्स्य और पशुधन प्रक्षेत्र में बिहार ने अधिक तेजी से प्रगति की है। गौरतलब है कि बिहार ने पिछले वर्षों में सबसे ऊंची विकास दर हासिल की है।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *