पटना: चुनाव आयोग ने बिहार में विधान परिषद की एक महत्वपूर्ण सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह सीट भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से संबंधित है, जो जदयू के विधान पार्षद के विधायक बनने के बाद इस्तीफा देने से खाली हुई थी.
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस सीट के लिए 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तय की गई है, जबकि 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 27 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.
मतदान 12 मई को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराया जाएगा. इसके बाद 14 मई को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है और उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन शुरू हो चुका है.
गौरतलब है कि ने 16 नवंबर 2025 को विधायक बनने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह सीट रिक्त पड़ी थी. इस सीट का कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक है.
इसके अलावा बिहार में कई अन्य सीटें भी खाली हैं. विधानसभा चुनाव के बाद , और के विधायक बनने के कारण उनकी विधान परिषद सीटें भी खाली हो गई हैं.
वहीं मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद परिषद की एक और सीट रिक्त हो चुकी है. इसके साथ ही जून महीने में सात विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है. ऐसे में आने वाले समय में बिहार में कई सीटों पर चुनाव होने की संभावना है.
फिलहाल भोजपुर-बक्सर सीट पर होने वाला यह उपचुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है, जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं.
