पटना में बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राज्यभर में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को तीन पन्नों का पत्र लिखकर बिहारवासियों को बधाई दी। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने बिहार के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और देश निर्माण में उसके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गुजरात की प्रगति में बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत का दर्जा मिला था। इस वर्ष बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। राजधानी पटना के में मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शाम 5 बजे करेंगे। ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर 22 से 24 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित हो रहा है।

इस दौरान और में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 मार्च को , 23 मार्च को और 24 मार्च को अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। साथ ही शास्त्रीय संगीत, लोकनृत्य, ग़ज़ल और मुशायरा जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम में भिखारी ठाकुर के लोकनाटक ‘गबर घी चोर’ का मंचन, ‘बुद्धचरित’ नृत्य-नाटिका और भरतनाट्यम सहित विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां भी होंगी। 23 मार्च को हास्य कवि के नेतृत्व में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

गांधी मैदान में व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, शिक्षा पवेलियन और विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई है। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने लोगों से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि बिहार की संस्कृति और विकास यात्रा को और मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *