बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद में आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

गुस्साए लोगों ने भाग रहे एक आरोपी को धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *