बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। पिछले अकादमिक वर्ष में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुई था। इस बार बोर्ड फिर एक बार इतिहास रचने जा रहा है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी कल 16 मार्च 2022 को दोपहर तीन बाजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
इससे पहले बिहार बोर्ड ने सोमवार को टॉपरों का इंटरव्यू, वेरिफिकेशन, मार्क्स संकलन जैसे सभी कार्य निपटा लिए। टॉपरों की कॉपियां पिछले सप्ताह ही री-चेक कर ली गई थीं।
