बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है। कुल 83.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछली बार से 3.55% ज्यादा है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं।


आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय मिलाकर कुल 13 साल 4 हजार 586 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछली बार से रिजल्ट 3.55% ज्यादा है। सबसे अधिक पास होने वालों में 47% फर्स्ट डिवीजन वाले हैं।


फर्स्ट डिवीजन- 5 लाख 13 हजार 222, सेकंड डिवीजन- 4 लाख 87 हजार 223 और थर्ड डिवीजन- 91 हजार 503 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
साइंस से खगड़िया की आयुषी नंदन, ऑर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा और कॉमर्स में औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने टॉप किया है। आयुषी को 94.8% (474 मार्क्स) अंक, मोहनिशा और सौम्या 93.7% लायी है। भागलपुर के लिए सबसे बड़ी दुख की बात रही कि स्टेट लेवल पर कोई भी छात्र-छात्राएं ने बाजी नहीं मारी, इधर फास्ट डिवीजन से पास की साक्षी ठाकुर ने बताया कि करोना काल की वजह से पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आई लेकिन कभी टाइम को नहीं देखा पढ़ाई करते गया।

परिणाम 380 मार्क्स से पास हो गई। साक्षी ठाकुर ने हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि मैं एक गरीब घर की बेटी हूं। भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती हूं। इसके अलावा कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी लोगों को भी कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए….

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *