बिहार में 2 आईपीएस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इन दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्णिया के एसपी दयाशंकर और आईपीएस अफसर आदित्य कुमार को गंभीर आरोप में सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।
बिहार में 2 आईपीएस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इन दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्णिया के एसपी दयाशंकर और आईपीएस अफसर आदित्य कुमार को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों ही आईपीएस पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं। निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
गया के एसपी दयाशंकर पर भ्रष्टाचार का आरोप है। दयाशंकर ने भ्रष्ट तरीके अपनाकर अकूत संपत्ति अर्जित की। जांच में एसपी के पास उनकी घोषित आय से 71 लाख की अधिक संपत्ति पाई गई।
कार्रवाई की जद में आए दूसरे आईपीएस आदित्य के खिलाफ जालसाजी का आरोप है। आदित्य कुमार हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बताकर डीजीपी को फोन करता था और अपने वरीय पदाधिकारी को धमकाता था। उसने डीजीपी बिहार इसके सिंगल उस पर कई बार फ्रॉड कर दबाव बनाया।