सहरसा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर कांग्रेस नेता का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणियों के खिलाफ आक्रोश जताया।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी शामिल हैं, देश के युवाओं को भटकाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सनातन संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है और इस प्रकार की घटनाएं युवाओं के लिए गलत संदेश देती हैं।
कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि वे देश एवं प्रधानमंत्री के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, जिला महामंत्री शुभ भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजकुमार राणा, करनजीत सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोचित कुशवाहा, आशीष सिंह राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष पूर्वी विभूति सिंह परमार, पश्चिमी शुभम सिंह, युवा समाजसेवी अभिजीत सिंह राजपूत, जिला मंत्री विद्या सिंह राठौर, युक्ति प्रमुख ज्योति अदिति राज, राकेश गुप्ता, नवजोत सिंह, किशोर कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाओं के विरोध में वे लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे।
