भागलपुर,उपेंद्र कुशवाहा के लगातार बगावती तेवर को देखते हुए राजद नेता सह विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति भाई बिरेंद्र ने कहा है कि बीजेपी से अलग हटकर महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही कई लोग चाहते हैं कि महागठबंधन की सरकार नहीं रहे। जिसमें वह लोग लगे हुए हैं। लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी टूटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी पुराने है। लेकिन मंत्री नहीं बने हैं तो इसकी नाराजगी कहां है।

उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें तो बहुत कुछ मिला। वही उपेंद्र कुशवाहा पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि सब आरजेडी नहीं हो सकता। आरजेडी के किसी नेता ने महागठबंधन के बारे में कुछ कहा है तो पार्टी ने उस पर शो काउज किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर सरकार के खिलाफ बोलना कहीं से उचित नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *