हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म की कहानी भागलपुर में साबित हुई है। भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो गांव के रहने वाला स्वर्गीय विजय प्रसाद सिंह का पुत्र सुमित कुमार हिन्दू रीती रिवाज के अनुसार 24 मई 2021 को शादी की थी, लेकिन दांपत्य जीवन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। शादी के दिनों से ही दोनों में अनबन शुरू हो गयी। इस अनबन का कारण था, पत्नी का पहले से ही किसी दूसरे से शादी हो जाना। वहीं सुमित को महिला थाना से भी नोटिस आया है और लड़की वाले भी पैसे की मांग की है। इसको लेकर सुमित ने भागलपुर एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है।
सुमित ने बताया कि 24 मई 2021 को पावर गंज थाना अंतर्गत महेशपुर के कैलाश बिहारी सिंह की बेटी किरण कुमारी से उसकी शादी हुई थी। लेकिन इससे पहले ही लड़की की 2020 में ही बाराहाट निवासी जयनारायण गुप्ता का पुत्र राजकुमार गुप्ता से शादी हो चुकी थी। शादी के कुछ दिनों बाद युवती अपने मायके गयी, तब से वही रह रही है। उसे ससुराल लाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया है। अब सुमित, किरण को नहीं रखना चाहता है।
वहीं सुमित का कहना है कि उसकी शादी टूट चुकी है, उन्हें दहेज में पैसा नहीं मिला था। फिर भी लड़की वाले उन पर पैसे मांगने का दवाब बना रहा है। सुमित ने शादी का नोटरी पब्लिक का कागजात और फोटो, विडियो, और अपने विवाह के विच्छेद का एकरारनामा भी प्रस्तुत करने का दावा किया है। वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष का कहना है कि 6 लाख रुपये दहेज में दिये थे।
सुमित के परिजनों के अनुसार लड़के और लड़की दोनों पक्ष भागलपुर जिले के हैं। फिर बांका जिले के महिला थाना से नोटिस सुमित कुमार को कैसे मिला। इसका पता नहीं चल पाया है। सुमित ने बताया कि किरण ही विवाह विच्छेद कर चली गई और महिला थाना बाँका में केस भी दर्ज करा दी है। फिलहाल सुमित कुमार ने मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर और उप महा निरिक्षक को लिखित शिकायत भी की है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।