बारातियों को शराब पीने से मना करना लड़की वालों को भारी पड़ गया। वधू पक्ष ने जब बारातियों के शराब पीने से मना किया तो लड़की वालों की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्हें भद्दी-भद्दी गाली दी गयी। बारात में शामिल युवकों ने कहा कि देखते हैं हमें पीने से कौन रोकता है..जब शराब नहीं पियेंगे तभी ना मूड बनेगा और हम नागिन डांस करेंगे।
बारातियों की पिटाई से लड़की पक्ष के कुछ लोग घायल हो गये। जिसमें लड़की का चचेरा भाई भी शामिल है। जिसकी बारातियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। बारातियों के इस रवैय्ये से गुस्साएं लड़की के चाचा अरविंद प्रसाद साह ने तीन बारातियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया।
दरअसल यह घटना बिहार के भागलपुर जिले का है जहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र में अरविंद साह की भतीजी की शादी एक कम्युनिटी हॉल में थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। बारात लगने ही वाला था लेकिन इससे पहले जनमासा में कुछ बाराती शराब पीने के लिए बैठे थे। बारातियों को शराब पीते देख लड़की वालों ने विरोध किया। कहा कि बिहार में शराब बंद है और आप लोग शराब पी रहे हैं। कही इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो बाराती के साथ-साथ लड़की वाले भी फंस जाएंगे। इस खुशी के मौके पर शराब पीना क्या जरूरी है।
जब लड़की वालों ने शराब पीने से मना किया तो बाराती आग-बबूला हो गये और एक-एक कर वधू पक्ष के लोगों को पीटने लगे। लड़की के चचेरे भाई को भी बारातियों ने जमकर धुनाई कर दी। पिटाई से वह बुरी तरह वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के चाचा को जब इस बात की जानकारी मिली की उनके बेटे को उदय, रौशन और राहुल जो कि बारातियों में शामिल थे इन लोगों ने उनेक बेटे को पीट दिया है। तब वे जनमासा में गये लेकिन तब तक पिटाई करने वाले लोग वहां से भाग चुके थे।
लड़की के चाचा अरविंद साह ने तीन बारातियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वे सभी फरार चल रहे हैं। शादी के दौरान शराब पीने के चक्कर में यह सब कुछ हुआ। अब शराब पीने वाले बारातियों की तलाश में पुलिस जुट गयी है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260