मार्च का महीना खत्म होने को है और ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम बाकी है, तो उसे तुरंत पूरा कर लेना ही समझदारी होगी। दरअसल, 26 मार्च 2026 से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इस लंबी छुट्टी की शुरुआत राम नवमी के अवसर से हो रही है। के चलते 26 और 27 मार्च को विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। यानी कुल मिलाकर लगातार चार दिन बैंक बंद रह सकते हैं।
इतना ही नहीं, महीने के अंत में एक और अवकाश आने वाला है। 31 मार्च को के अवसर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में महीने के आखिरी दिनों में भी बैंकिंग कार्य प्रभावित रह सकता है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI जैसे प्लेटफॉर्म—Google Pay और PhonePe—के जरिए आसानी से लेनदेन कर सकेंगे। इसके अलावा ATM, NEFT और RTGS जैसी सुविधाएं भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे पैसे ट्रांसफर करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
ग्राहकों के लिए यह समय बेहद अहम है, क्योंकि मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होता है। इस दौरान टैक्स से जुड़े काम, बैंकिंग क्लोजिंग, चेक क्लियरेंस और नए खाते खुलवाने जैसे जरूरी कार्य समय पर करना जरूरी होता है। इसलिए बेहतर होगा कि छुट्टियों के इस लंबे सिलसिले को ध्यान में रखते हुए पहले से ही अपनी योजना बना लें।
बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि आपको अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
