विधानसभा चुनाव में नेता, दल और मुद्दों के साथ सब से अधिक चर्चा हुई तो बुलडोजर की। विपक्ष ने इसे लेकर निशाना साधा तो सत्ता पक्ष ने इसे अपनी मजबूती करार दिया। बुलडोजर को विकास और कानून व्यवस्था का मानक बनाकर भाजपा ने निरूपित किया।

सपा अपनी चुनावी रैलियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा की संज्ञा दी तो भाजपा ने उसका जवाब यह कहते हुए दिया कि अभी बुलडोजर की सर्विसिंग हो रही है। दस मार्च के बाद वह फिर चलने लगेगा।

से भी पढ़े

दोस्त बुलावे पर दुनिया का सबसे खतरनाक स्नाइपर पहुँचा यूक्रेन, 3.5 KM दूर से उड़ा देगा रूसी सैनिकों का सिर

अधिकांश जुलूस और शोभायात्रा में शामिल किए जा रहे बुलडोजर : भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बुलडोजर का क्रेज बढ़ गया है। तमाम आयोजनों में लोग शोपीस के रूप में बुलडोजर मंगवा कर खड़ा कर रहे हैं।

इसके लिए भारी भरकम किराया भी दे रहे हैं। कई संगठन अपने जुलूस और शोभायात्रा में भी इसे शामिल कर रहे हैं।

आयोजनों में खड़े करने के लिए एक घंटे का किराया दस हजार रुपये : ठेकेदार विनोद निषाद और मयंक श्रीवास्तव कहते हैं कि उनकी साइड पर बुलडोजर प्राय: रहते हैं लेकिन जब से चुनाव में इसकी चर्चा शुरू हुई है आए दिन लोग किराने पर मंगवाते हैं। शुरू में भाजपा या उससे जुड़े लोग ही इसे मंगवा रहे थे अब आम लोग भी अपने आयोजनों में बुलडोजर मंगवा कर खड़ा करा रहे हैं।

मांग बढ़ने से इसके किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले एक घंटे के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये लिए जा रहे थे अब यह किराया आठ से दस हजार रुपये हो चुका है। शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने बताया कि भाजपा की जीत के बाद जहां भी वह विजय महोत्सव मना रहे हैं वहां बुलडोजर ले जाते हैं। इसी तरह सिविल लाइंस के अमित सिंह और मुट्ठीगंज के नीरज गुप्ता ने भी बताया कि वह भी अलग अलग आयोजनों में बुलडोजर मंगवाते हैं, क्यों कि अब इसी का दौर है।

हर महीने बिकते हैं दर्जनभर बुलडोजर : जनपद में बुलडोजर बिक्री की एक मात्र डीलरशिप गौहानी के संदीप के पास है। कहते हैं कि यह ऐसी चीज नहीं है कि अचानक बिक्री बढ़ जाए। औसतन महीने में दर्जनभर बुलडोजर निकल जाते हैं। इसी क्रम में एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि जनपद में सरकारी तौर पर पंजीकृत 150 बुलडोजर हैं। आवश्यकता के अनुसार इनका प्रयोग संबंधित लोग करते हैं।

बुलडोजर वाले खिलौने की बिक्री बढ़ी : चौक में बच्चों के खिलौने बेचने वाले दुकानदार हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद साहब का कहना है कि इस चुनाव में जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर की चर्चा शुरू की तब से रिमोट व बैटरी से चलने वाले बुलडोजर की बिक्री बढ़ी है। दुकान में आने वाले बच्चों की नजर जैसे ही इसपर पड़ती है वह बाबा का बुलडोर कहकर उसे खरीदने की जिद करते हैं। अलोपीबाग के लालजी यादव ने भी बताया कि एक महीने में पचास से ज्यादा बुलडोजर वाले खिलौने बेच चुके हैं।

बर्थडे पार्टी की थीम भगवा और बुलडोजर : भगवा बयार और बुलडोजर का असर बच्चों की जन्मदिन पार्टी पर भी खूब दिख रहा है। तेलियरगंज निवासी सरिता दुबे ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने पार्टी की थीम भगवा रखा। इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को भगवा, नारंगी या केसरिया रंग के कपड़े पहनकर आने की शर्त रखी गई, सभी ने उसे पूरा भी किया। इसी क्रम में जन्मदिन मनाने वाली तेलियरगंज की अनिका, मम्फोर्डगंज के रंजीत, बेली कालोनी के स्वतंत्र ने भी उपहार में बुलडोजर वाले खिलौने लिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *