प्रतियोगिता में आए सभी किसानों को किया गया सम्मानित

आत्मा भागलपुर द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला शहर उद्यान पशु एवं मत्स्य प्रदर्शनी कार्यक्रम कृषि भवन परिसर में तीसरे दिन डीडीसी प्रतिभा रानी ने किसान मेला के प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले किसानों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं नमामि गंगे के तहत जैविक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई साथ ही साथ जैविक खेती एवं उद्यानिक फसलों के प्रबंध विषयों पर तकनीकी जानकारी भी दी गई। नमामि गंगे योजना अंतर्गत चयनित प्रतिनिधि द्वारा जैविक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण में जीवामृत, घनामृत , निमास्त्र आदि तैयार करने की विधि की जानकारी दी गई। वही कुमार मंगलम बकरी पालन प्रगतिशील किसान और प्रशिक्षक के द्वारा बकरी पालन प्रशिक्षण की प्रायोगिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डीडीसी प्रतिभा रानी के अलावे जिला कृषि पदाधिकारी कृष्ण कांत झा, जिला कृषि उप परियोजना निदेशक आत्मा के प्रभात कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक शस्य भागलपुर प्रमंडल के अरुण कुमार, शिल्पी कुमारी के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थेl कार्यक्रम में गीत- संगीत के माध्यम से भी लोगों को विक्रम कुमार सिंह ने लोगों को जागरूक किया।
बताते चलें कि कार्यक्रम के दूसरे दिन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के हाथों प्रगतिशील किसान अशोक चौधरी, कृष्णा नंदन सिंह ,नैना देवी, वंदना कुमारी, मनीष कुमार सिंह, खगेश मंडल का भी सम्मान किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *