मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं, पिता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी


JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के पुत्र अर्जुन वर्मा ने JEE Advanced 2025 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 529 और IIT गुवाहाटी जोन में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अर्जुन को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।



इस सफलता पर मनीष वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “हर पिता का सपना होता है कि उसका बेटा उससे आगे बढ़े, और अर्जुन की यह सफलता उस सपने का साकार रूप है।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्नेह और आशीर्वाद को अर्जुन के भविष्य के लिए शुभ संकेत मानते हुए मनीष वर्मा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रेरणादायक उपलब्धि बिहार के हजारों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बन सकती है।

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर समर्पित परिश्रम, मजबूत पारिवारिक समर्थन और सही मार्गदर्शन हो, तो देश की शीर्ष संस्थानों में स्थान प्राप्त करना संभव है। अर्जुन वर्मा की यह उपलब्धि बिहार की शैक्षणिक छवि को एक नई पहचान देने वाली है।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *