बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप फिल्मी दुनिया में भले ही एक्टिव ना हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन आलिया फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ यूरोप वेकेशन की एक झलक शेयर की है। आलिया ने एक सीरीज शेयर की, जिसमें वे शेन के साथ चिल करती हुईं नजर आ रहीं हैं। इस सीरीज में आलिया ने कुछ बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
आलिया ने किया लिपलॉक
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें ब्वॉयफ्रेंड शेन के साथ लिपलॉक करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर को कोई कैप्शन नहीं दिया है। इसके अलावा कुछ इमोजी बनाए हैं। आलिया ने ये तस्वीर शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
फैंस को पसंद आई आलिया शेन की कैमिस्ट्री
बताते चलें कि आलिया और शेन पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। आलिया की बात करें, तो वे पेशे से यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं और फैंस को इन दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
ऐसे हुई शेन से मुलाकात
आलिया ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वे शेन से एक डेटिंग एप पर मिली थीं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शूरू किया। आलिया और शेन पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को ये कपल काफी पसंद है।
तलाक ले चुके हैं आलिया के पेरेंट्स
बताते चलें कि आलिया कश्यप फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। अनुराग कश्यप और आरती बजाज का तलाक हो चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां! ‘स्त्री’ फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाली श्रद्धा कपूर अब फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहीं हैं। जल्द ही फिल्म का दूसरा पार्ट फिर डर से दर्शकों की रातों की नींद उड़ाने के लिए आ रहा है। श्रद्धा कपूर एक बार फिर स्त्री के सीक्वल पार्ट के लिए तैयार हैं।
जल्द शुरू होगा सीक्वल पर कामबॉलीवुड में कई दमदार हॉरर फिल्में बनीं हैं, जिन्हें बंपर सफलता मिली। इन फिल्मों में एक नाम श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री का भी है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक अब इस हॉरर फिल्म के सीक्वल पर भी जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। खबरें आ रहीं हैं कि श्रद्धा कपूर ने अपने रोल के लिए हामी भर दी है। ऐसे में जल्द ही ये फिल्म दर्शकों के बीच होगी। हालांकि फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल बयान अभी सामने नहीं आया है।
प्रीक्वल में मिलेंगे सवालों के जवाबफिल्म स्त्री को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में श्रद्धा अचानक ही गायब हो जाती हैं, जिससे दर्शकों के बीच एक सस्पेंस बरकरार है। निर्माता दिनेश विजन ने बताया था कि फिल्म का सीक्वल सभी सवालों के जवाब देगा। दर्शकों को फिल्म के अंत को लेकर शिकायतें थीं लेकिन ये सब जानबूझकर किया गया था। इन सभी सवालों के जवाब हम फिल्म के दूसरे पार्ट में देंगे।
रणबीर संग शूटिंग में बिजी हैं श्रद्धाबताते चलें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर लव रंजन की आने वाली फिल्म को लेकर शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ नजर आने वालीं हैं। ये फिल्म अगले साल यानी 2023 में 8 मार्च को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म स्त्री के प्रीक्वल को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन फैंस एक बार फिर श्रद्धा को ‘स्त्री’ के रूप में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
