झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक मेडिकल एयर एंबुलेंस सिमरिया में क्रैश हो गई है। इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, यह निजी चार्टर्ड मेडिकल विमान रांची एयरपोर्ट से शाम 7 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान ने पहले एयर ट्रैफिक स्टेशन से संपर्क किया और फिर कंट्रोल दूसरे स्टेशन को सौंपा गया। लेकिन उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद, यानी करीब 7 बजकर 34 मिनट पर विमान अचानक रडार से गायब हो गया। इसके बाद रांची एयरपोर्ट और वाराणसी एयर कंट्रोल से भी उसका संपर्क नहीं हो सका।

 

प्रारंभिक सूचना में बताया गया था कि विमान पलामू–लातेहार के बीच लापता हुआ है, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि यह एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कथियातू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।

 

डीजीसीए के सूत्रों के अनुसार, खराब मौसम को हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि, संपर्क टूटने की असली वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। विमान ने टेकऑफ के बाद दोबारा रांची से संपर्क नहीं किया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और सभी आवश्यक एसओपी का पालन किया जा रहा है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *