भागलपुर जिले के **पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र** में आज देश के गृह मंत्री **अमित शाह** ने भाजपा प्रत्याशी **मुरारी पासवान** के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पहुंचने पर अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने **भागलपुर की पावन धरती** को नमन किया और कहा कि वे **अजगैबीनाथ, बुढ़ानाथ, मनसकामना नाथ और भूतनाथ मंदिरों** को प्रणाम करते हुए सभा की शुरुआत कर रहे हैं।

 

सभा के दौरान उन्होंने **महागठबंधन** पर तीखा प्रहार करते हुए कहा — *“महागठबंधन अब ‘महा ठगबंधन’ बन गया है। ये लोग भेष बदलकर फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं, लेकिन जनता का एक-एक वोट इस बार जंगलराज की वापसी को रोकेगा।”*

 

शाह ने कहा कि **महागठबंधन का न नेता है, न नीति**, जबकि **एनडीए पांच पांडवों की तरह मजबूती से मैदान में** है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि *“अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वे अपहरण और खून-खराबे के लिए अलग मंत्रालय बना देंगे।”*

 

गृह मंत्री ने दावा किया कि **बिहार के आधे हिस्से में मतदान पूरा हो चुका है** और जनता ने **लालू प्रसाद यादव की पार्टी का सफाया** कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि **एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर बिहार में स्थिरता और विकास की सरकार** बनाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *