बिहार में जदयू का भाजपा से गठबंधन समाप्त हो जाने के बाद विपक्ष में बैठे बीजेपी के कई बड़े नेता लगातार बिहार दौरा कर रहे हैं। अब बीजेपी के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में एंट्री ले रहे हैं। सीमांचल में इसकी तैयारी की जा रही है।
किशनगंज। बिहार राजनीति की राजनीति में बड़े उलटफेर के बाद विपक्षी पार्टी बन गई बीजेपी अब महागठबंधन की सरकार को चौतरफा घेरने के मूड में नजर आ रही है। जदयू ने भाजपा से रिश्ता तोड़कर राजद व कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली है। पूरे घटनाक्रम पर भाजपा के तेवर हाई हैं। भाजपा के दिग्गज नेता बिहार पहुंच रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा व आम लोगों को धोखा दिया है। आगामी चुनाव में जदयू को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का दो दिवसीय किशनगंज दौरा सोमवार को समाप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के बैठक कर संगठन की जानकारी लिए और कार्यकर्ताओं को प्रोत्शाहित किए। विभिन्न संगठनों से मिलकर केंद्र की योजनाओं की जानकारी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल में आगामी 23 और 24 सितंबर को दौरा होगा।
गृह मंत्री के कार्यक्रम की सफलता को लेकर किशनगंज में विधान पार्षद दिलीप जायसवाल और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गृह मंत्री का सभा आयोजित होगा। वहीं 24 सितंबर को किशनगंज में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
गृह मंत्री के कार्यक्रम के सफलता को लेकर हुई चर्चा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आगामी 23 और 24 सितंबर को सीमांचल में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की सफलता को लेकर विधान पार्षद दिलीप जयसवाल और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान जमीनी स्तर के संगठन से लेकर ऊपर के स्तर के संगठन के बारे में जानकारी हासिल किए। नित्यानंद राय ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए पूर्णिया और किशनगंज का दौरा निर्धारित हुआ है। गृह मंत्री 23 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में सभा करेंगे। वहीं 24 सितंबर को किशनगंज के दौरे पर आएंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्शाह है।