रमजान के पहले दिन चांद-तारे का अद्भुत नजारा दिखा। चांद ऊपर और ठीक नीचे तारा। कुछ लोगों ने इसे कुदरत का करिश्मा कहा तो किसी ने खगोलीय घटना।
जो भी हो, शुक्रवार की शाम एक बार फिर इसी बहाने चांद के दीदार को लोग घरों से बाहर निकले। इस लम्हे को कैमरे में कैद करने की होड़ लगी रही।
जितनेआसमान लोग, उतनी बातें। वहीं बिहार काउंसिल ऑन विज्ञान प्रौद्योगिकी के परियोजना निदेशक डॉ. अनंत कुमार का कहना है कि चंद्रमा के ठीक नीचे दिखी आकृति तारा की नहीं, बल्कि वह शुक्र ग्रह का है।
बृहस्पति व शुक्र के एक सीध में आने और चंद्रमा के नजदीक होने के चलते ऐसा नजारा दिखा।
शुक्र ग्रह शुक्रवार को सामान्य प्रकाश से 250 गुना अधिक चमकीला दिखा। लिहाजा यह चमकते तारे की तरह नजर आया।