अद्भुत प्रेम कहानी कटिहार की लड़की को भागलपुर के युवक से प्‍यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। लेकिन लड़की के स्‍वजन ने युवक पर अपहरण का केस कर दिया। इसके बाद थाना में युवक और युवती के बात सुनकर दोनों को ससुराल के विदा कर दिया।

भागलपुर। अद्भुत प्रेम कहानी : भागलपुर जिले के सबौर के खानकित्ता गांव में अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाली प्रेमिका थाना से दुल्हन बन कर ससुराल के विदा हुई। सास, ससुर और जेठ नई दुल्हन लेकर गए। जानकारी के अनुसार, खानकित्ता गांव के निवासी मिहिर कुमार के पुत्र स्मित राज का कटिहार निवासी पंकज कुमार राय की पुत्री ईशा राय साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का ननिहाल खानकित्ता में है, उसका यहां अक्‍सर आना जाना होता था।

प्रेमी स्मित राज एक अगस्त को अपने एक मित्र के साथ प्रेमिका को कटिहार से लेकर फरार हो गया। प्रेमिका के स्वजन ने कटिहार थाना में शादी के नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया। दोनों युगल दो-चार दिन इधर-उधर रहकर बाबा भोलेनाथ के दरबार गोनूधाम में विवाह कर लिया। सबौर पुलिस आरोपी लड़के वाले पर लड़की को बरामद कराने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। सोमवार को बरामद लड़की की सूचना संबंधित थाना कटिहार को दी गई। लेकिन वहां से कोई पुलिस नहीं आयी। इधर लड़की ने बालिग होने का सारा प्रमाण पत्र दिया। विवाह की बात फोटो दिखाई।

सबौर थाना में मजिस्ट्रेट सीओ अजीत झा और थानेदार पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में दोनों के स्वजन उपस्थित हुए। लड़की का बयान दर्ज किया गया। बालिग होने की बात कही और स्वेच्छा से शादी करने की बात कही। साथ ही लड़की ने ससुराल में रहने की इच्छा जाहिर किया। बालिग होने का प्रमाण पत्र और शादी का प्रमाण पत्र सहित कागजात की जांच के बाद पुलिस ने लड़की को ससुराल जाने की स्वीकृति दे दी गई। पुलिस ने कहा कि जब जरूरत होगी तो बुलाया जाएगा। प्रेमिका सबौर थाना से दुल्हन बन कर अपने स्वजनों के साथ विदा हो गई। दोनों आपस में अलग-अलग जाति के हैं। इससे लड़की पक्ष के लोग नाराज हुए। लड़की ने आवेदन में थाने में यह भी लिख कर दिया है कि उसे अपने ही मायके के परिवार से जान का भय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *