भागलपुर।
ठंड के कारण कनकनी और कोहरा में बढ़ोतरी हुई है। गुरूवार को अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट लेट पहुंची।
ट्रेन का समय सुबह 9.55 बजे है, लेकिन ट्रेन देरी से 1.15 बजे पहुंची। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण यात्रियों को रिसीव करने आए लोग भी ठंड में ठिठुरते रहे। स्टेशन पर इस कारण काफी भीड़ लगी थी।
वेटिंग हॉल फुल ठंड के कारण स्टेशन के वेटिंग रूम फुल रहने लगा है। जो लोग ट्रेन का बाहर इंतजार करते थे, वे ठंड से बचने के लिए वेटिंग रूम में शरण लेते हैं। स्टेशन के सामान्य वेटिंग रूम से लेकर आरक्षित लोगों के वेटिंग रूम में लोग भरे रहते हैं। स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
