भागलपुर। अदाणी के खिलाफ भागलपुर में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के निर्देश पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मुख्य शाखा पर एक दिवसीय धरना सह प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि हमारा देश आर्थिक रूप से नाजुक दौर से गुजर रहा है। केन्द्र सरकार और भाजपा अपने मुखिया नरेन्द्र मोदी की सरपरस्ती में देश की जनता की गाढ़ी कमाई को अपने चन्द पूँजीपतियों के हाथों लुटा रही है।

अडाणी समूह को फायदा पहुँचाने के लिए सारी रानीतिक मर्यादा को तोड़कर स्टेट बैंक एवं LIC में जनता द्वारा निवेश किये गये रूपयों को दांव पर लगा दिया गया है। क्योंकि अडाणी समूह भाजपा नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार के मंत्रियों पर पानी की तरह पैसे बहा रही है। कांग्रेस जनता के पैसे के लूट के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। जिला कांग्रेस के विपिन बिहारी यादव ने कहा कि महज आठ साल में अडाणी फर्श से अर्श पर पहुँच गया है। क्योंकि अपने पैसे के बल पर केन्द्र सरकार से अपने मन माफिक काम करवा लेती है।

सारी कूटनीति मार्यादा को ताक पर रखकर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेशी सरकारों से उनकी पैरवी करते हैं। सरकार सरकारी प्रतिष्ठानों में जनता के द्वारा निवेश किये गये रूपये को अडाणी को कृपा के रूप में हवाले कर रही है। कांग्रेस इस लूट को देश के खजाने की लूट मानती है जो कदापि बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *