झारखंड के बोकारो स्टील सिटी से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की और एक लड़का मिलकर एक युवक की सैंडिल और हाथ से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के एक मॉल के अंदर की है, जहां लोगों की भीड़ के बीच यह मारपीट हुई।

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले युवक के साथ कहासुनी होती है, जिसके बाद लड़की और उसका साथी उस पर हमला कर देते हैं। लड़की सैंडिल से युवक को मारती है, जबकि लड़का भी हाथ से पिटाई करता दिख रहा है। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।

 

घटना के बाद लड़की मॉल के ऊपरी फ्लोर से नीचे उतरते हुए बाहर जाती नजर आती है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद की असली वजह क्या थी और किस बात को लेकर यह मारपीट हुई।

 

इस पूरे मामले को लेकर हैरानी की बात यह है कि अब तक बोकारो स्टील सिटी थाना में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ना तो पीड़ित युवक की ओर से और ना ही मॉल के सुरक्षा कर्मियों की तरफ से कोई कार्रवाई की गई है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की संभावना जताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *