नवगछिया में एक अलग ही मामला सामने आया है। कदवा का एक लड़का गाजियाबाद से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लाया। उसे मधेपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां रखा।

नवगछिया : नवगछिया में एक अलग ही मामला सामने आया है। कदवा का एक लड़का गाजियाबाद से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लाया। उसे मधेपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां रखा। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से अपहृत नाबालिग लड़की को कदवा ओपी पुलिस ने नवगछिया से बरामद कर लिया। इसके बाद उसे कविनगर पुलिस को सुपुर्द किया। बताया गया कि लड़की उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिला के कविनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका पैतृक घर कदवा ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव में है। छह माह पूर्व लड़की शादी विवाह में अपने माता-पिता के साथ लक्ष्मीनिया आई थी। दो महीना यहां रही भी। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले लड़के को दिल दे बैठी। फिर लड़की अपने माता-पिता के साथ घर वापस चली गई। लड़का वहां पहुंचकर लड़की को बहलाकर अपने साथ लेकर लक्ष्मीनिया आ गया। पहले उसने अपने रिश्तेदार के घर मधेपुरा में लड़की को रखा था। इस दौरान अपहृत लड़की के पिता ने कविनगर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवा दी। गुरुवार को कविनगर थाना की पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र शर्मा व अन्य महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ लड़की को बरामद करने कदवा ओपी पहुंचे। लड़की को बरामद करने के लिए कदवा ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने लड़के के स्वजनों से कहा कि लड़की का बयान नवगछिया न्यायालय में करवाना है। इसके बाद आप लोग केस के झंझट से मुक्त हो जाएंगे। पुलिस की बात पर लड़का पक्ष की ओर से लड़की को बयान करवाने नवगछिया न्यायालय ला रहे थे कि उसी समय कदवा ओपी प्रभारी ने अपहृत लड़की को नवगछिया न्यायालय परिसर के गेट से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपहृत लड़की को कविनगर पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *